फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की खराब तबीयत का दावा सहानुभूति के लिए : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के मुद्दे पर भी छिड़ा सियासी जंग
विज्ञापन

केजरीवाल की तबीयत खराब होने का दावा भी निकला झूठा:भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बुधवार को कहा कि केजरीवाल की तबीयत को लेकर आप की ओर से किए जा रहे दावे सहानुभूति पैदा करने व समाचारों में बने रहने के अलावा कुछ भी नहीं हैं। यह आश्चर्य की बात है कि केजरीवाल अदालत की हर पेशी पर पूरी तरह स्वस्थ दिखे, अदालत की आपत्तियों के बावजूद उन्होंने लंबा बयान दिया, लेकिन जेल जाते ही पार्टी मुख्यमंत्री की सेहत को नुकसान का दावा कर रही है। उनके मंत्रियों को शायद यह पता नहीं है कि तिहाड़ दिल्ली सरकार का विभाग है। यह सुनिश्चित करना संबंधित जेल मंत्री की जिम्मेदारी है कि उनके मुखिया को अन्य कैदियों की तरह पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल मिले। झूठ बोलना आप की विचारधारा बन गई है। कभी यह तोहमत लगाते हैं कि उनके विधायक खरीदे जा रहे हैं तो कभी यह कहते हैं कि जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। अब नया शिगूफा यह है कि जेल में मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें