फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बताएं अपने शासन में झुग्गीवासियों को मकान दिए : बिधूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप की रैली को झूठ की राजनीति का असफल प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि उन्होंने 11 साल के शासन में कितने झुग्गीवासियों को मकान दिए। केंद्र सरकार की ओर से तैयार किए गए 50 हजार फ्लैट आप सरकार की निष्क्रियता के कारण खंडहर बन गए। अब भाजपा सरकार इन फ्लैट को गरीबों के रहने लायक बना रही है। प्रधानमंत्री की जहां झुग्गी, वहां मकान योजना के तहत कालकाजी, जेलरवाला बाग, कठपुतली कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक मकान पहले ही दिए जा चुके हैं और कई इलाकों में योजनाएं चालू हैं। केजरीवाल अब सत्ता से बाहर होने के बाद झुग्गीवासियों को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जनता ने चुनावों में उन्हें नकार दिया है। अदालत के आदेशों से जो झुग्गियां हटी हैं, उनमें पात्र लोगों का पुनर्वास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें