फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विशेषाधिकार समिति के सामने नहीं पेश हुए केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

विशेषाधिकार समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल और पूर्व उपाध्यक्ष राखी उपस्थित नहीं हुए। समिति ने सभी को अपना पक्ष रखने के लिए एक और अवसर देने का निर्णय लिया है और 20 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे अगली बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा है। यह जानकारी विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह राजपूत ने दी। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी व्यक्तियों के सहयोग इस मामले के समय से व प्रभावी ढंग से निष्कर्ष निकालने के लिए जरूरी हैं। वे इस मामले की निष्पक्ष जांच कराना चाहते हैं। समिति सभी संबंधित पक्षों की उपस्थिति में ही अभिलेखों की समीक्षा और विधान के हिसाब से कार्यवाही करेगी। इसमें पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और संस्थागत मर्यादा का पालन होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें