फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उभरते खिलाड़ी - कराटे में नित नई ऊंचाइयों को छू रही काव्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी वेगा सोसाइटी की निवासी कराटे खिलाड़ी काव्या कुमारी (आयु 10 वर्ष) कराटे में उभरती खिलाड़ी है। खिलाड़ी ने जिला व राज्य स्तर की 10 से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अब तक करीब 3 स्वर्ण पदक हासिल किए है। आठ वर्ष की आयु में कराटे के गुर सीखने वाली काव्या का सपना राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। इसके लिए कराटे किक्स अकादमी के कोच कुलदीप सविता से कराटे के गुर सीख रही है। वह रोजाना अकादमी में दो से तीन घंटे अभ्यास करती है। पिता राजकुमार सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मां सरिता देवी गृहिणी है। शितोरियू कराटे एसोसिएशन यूपी के महासचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ी ग्रेनो वेस्ट स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि वह कराटे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें