ग्रेटर नोएडा। जनपद के तीन ब्लॉक में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रही छात्राओं के बीच जनपद स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि एक जनपद स्तरीय टीम विकासखंड स्तर के खेल शिक्षकों के माध्यम से तैयार कराई गई। जनपद के एक कस्तूरबा एक खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित टीम के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। ब्यूरो