कशिश की त्यागी का बॉक्सिंग में चयन लोगों ने किया स्वागत
फोटो
नोएडा (संवाद)। ग्राम भंगेल निवासी कशिश त्यागी का एशियन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। उनकी उपलब्धि पर राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति, गौतमबुद्ध नगर की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर बधाई दी गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कशिश ने मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बेटियों को खेल और शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए परिवार और समाज से सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर त्यागी, जिलाध्यक्ष बृजेश त्यागी समेत समिति के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।