निशानेबाजी के जरिये यूपी पुलिस में कॅरिअर बनाने वाली भेलूपुर निवासी पूर्जा वर्मा अब निशानेबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगी। भोपाल में हुए चयन ट्रायल में दो चक्रों में पूजा ने 613 और 612 अंक हासिल किए हैं। यह ट्रायल भोपाल के गोरेगांव शूटिंग रेंज पर हुआ। पूर्जा वर्मा फिलहाल कैंटोनमेंट के शूटिंग रेंज पर रोज चार घंटे अभ्यास कर रही हैं। बताया कि उन्होंने अबतक पांच से अधिक राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीत चुकी हूं। भारतीय टीम के लिए पांचवे और छठवें चक्र का चयन ट्रायल 1 से 16 सितंबर तक हुआ। पूजा 50 मीटर एयर रायफल के प्रोन पोजीशन से खेलेंगी। शूटर पूजा वर्मा 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।