फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्तिकेय मंदिर में मनाया कार्तिगाई पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक व कार्तिकेय मंदिर में शुक्रवार को कार्तिगाई पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने कावड़ी और दूध कलश लेकर मंदिर परिसर में ही शोभायात्रा निकाली। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार कृत्तिका नक्षत्र को भगवान श्री कार्तिकेय का जन्म नक्षत्र माना जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया जाता है। श्रद्धालुओं ने भगवान कार्तिकेय के जयकारों के बीच मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें