फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मा स्ट्राइकर्स ने पिकलबॉल लीग में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर की टीम कर्मा स्ट्राइकर्स ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित चैंपियंस ऑफ पिकलबॉल लीग 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक व ट्रॉफी अपने नाम की। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर की 10 टीमों और 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कप्तान तरुण के नेतृत्व में निशान सिंह, अनहत मुदगिल, खुशी सचदेवा, अभिनव टक्कर, अंगद अहलूवालिया (दिल्ली) और समर्थ सूर्य मिश्रा (भिलाई) ने शानदार खेल दिखाया। तीसरे स्थान के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में कर्मा स्ट्राइकर्स ने टीम रयान बीस्ट को हराया। टीम के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीम के मालिक आशीष गुप्ता, ऋषि भारद्वाज, गौरव शर्मा, गौरव सोनी और प्रविंदर सिंह बिष्ट मौजूद रहे। टीम ने आयोजन समिति सचिन पाहवा, संदीप जैन, राहुल बेलवाल, ऋचा मिंडा, हरप्रीत कौर और अखिल माथुर के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें