फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लखनऊ में कराटे टीम ने जीते 10 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में कराटे टीम ने जीते 10 पदक
विज्ञापन

नोएडा। लखनऊ के चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन मल्टीपर्पज हॉल में शनिवार से यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप शुरू हुई। पहले दिन गौतमबुद्ध नगर की टीम ने 10 पदकों पर कब्जा जमाया। नोएडा के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य हासिल किए। गौतमबुद्ध नगर कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कमल थापा ने बताया कि अनंत मिश्रा और दिव्यांशी नायक ने कांस्य, भवानी शर्मा ने स्वर्ण हासिल किया। विभिन्न आयु वर्गों और वेट कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन से जिले की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर मेजबान लखनऊ है। बाकी दो दिनों में गौतमबुद्ध नगर की टीम पहले स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेगी। कराटे वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कोच और टीम प्रबंधन समेत खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें