फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में बनाया गया कांवड़ वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला अस्पताल ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल की छठी मंजिल पर विशेष कांवड़ वार्ड बनाया गया है। इसके लिए नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) को चौथी मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर एक साथ अधिक मरीजों का उपचार किया जा सके। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटना, डिहाइड्रेशन, अत्यधिक थकान, चोट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मामले बढ़ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में अलग वार्ड तैयार किया गया है, ताकि सामान्य मरीजों की चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित न हों और कांवड़ियों को भी तत्काल इलाज मिल सके। विशेष वार्ड में पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन सपोर्ट, आवश्यक दवाएं और आपातकालीन उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि यात्रा अवधि के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधन तैयार रखे गए हैं। उद्देश्य यह है कि कांवड़ियों के साथ-साथ अन्य मरीजों को भी बिना किसी बाधा के समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें