नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. सूक्ष्मरानी अनेजा और डॉ. पारुल कौशिक ने ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में बताया। वहीं, लैंगिक समानता पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कंचन पहले, मालविका सिंह दूसरे और पिंकी यादव तीसरे स्थान पर रहे। ब्यूरो