फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीपीएस में कलाइडोस्कोप प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में कलाइडोस्कोप अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कला एवं शिल्प, सूचना प्रौद्योगिकी, शास्त्रीय व वाद्य संगीत, नृत्य और कहानी वाचन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुप्रीति चौहान ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें