फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनावरण समारोह पर निकाली कलश यात्रा

Fri, 07 Nov 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कलशयात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। सदगुरु कबीर जनसेवा समिति की ओर से तहसील कैंप के कबीर आश्रम 68 ग्रीन पार्क में वीरवार को सद्गुरु के पावन स्वरूप का अनावरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कलश व शोभायात्रा निकाली गई। समारोह दिल्ली से पधारे महंत सुंदर दास साहब की अध्यक्षता में किया। इसमें देशराज कॉलोनी स्थित कबीर धर्मशाला से अनेक प्रकार के बैंड बाजे, महंत बिरमदास, महंत डॉ. नीरज स्वामी, महंत गंगादास साहब की उपस्थिति में शोभायात्रा में 51 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। समिति के उपाध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह पंवार ने बताया कि तहसील कैम्प में सद्गुरु कबीर साहब की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है जो समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुकेश कुमार मन्दिर को भेंट की गई है। शोभायात्रा में 51 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस अवसर महासचिव महेंद्र गाहल्याण, सचिव विकास कर्ण, कोषाध्यक्ष रमेश डागर, अमित पवार, सतीश भाकरण, दीपक गाहल्याण, मंगल सिंह व अमरपाल तोमर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें