मंदिर में मूर्ति स्थापना पर निकाली कलश यात्रा
दनकौर (संवाद)। हतेवा गांव में शनिवार को मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए मुख्य रास्तों से कलश यात्रा निकाली गई। हवन और भंडारा प्रसाद बांटकर कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि गांव के शिव मंदिर पर शिव परिवार, हनुमान, शनिदेव व गौरा माता की मूर्ति की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से की गई। लोगों ने तिरंगा झंडा के साथ स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीत व नारे भी लगाए। हनी शर्मा, अशोक, ग्रीश, विशाल, सतीश, चित्रा शर्मा, संगीता, महेश, सरोज, धर्मवती, शोभा, आशा, नेहा, बबिता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।