फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी ट्रायल : 22 खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। चचूला गांव के जेडी फार्म में सोमवार को जिला स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता व ट्रायल में 22 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय टीम के लिए किया गया है। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर व सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मेरठ में 11 से 12 अक्तूबर तक 47वीं, जूनियर बालक जोन बी राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिले की कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इन टीमों में से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहले स्थान पर खानपुर, और दूसरे स्थान पर आक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पीपलका की टीम रही। सभी विजेताओं व उप विजेताओं को अतिथि डॉ. जतन प्रधान, योगेश नागर, सुभाष नागर ने प्रमाण पत्र, पदक और किट देकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें