संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र के कचेडा वारसाबाद गांव में महाराजा नैन सिंह कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची 50 से अधिक टीमें शामिल हुईं। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमखम और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। आयोजक सुबोध नागर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।