फोटो है
-
नोएडा। सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल ने मोटिवेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप की ओवरऑल टीम विनर ट्रॉफी जती।आओ जियो स्केटिंग क्लब बैंक ट्रैक में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने 17 पदक जीते। इनमें मेहुल शर्मा, दीक्षा चौधरी, आदित्य त्यागी, सौर्य चौहान, वरुण शर्मा, पूर्विक और तृतिया गुप्ता ने स्वर्ण तो विराज शर्मा, डिविट कपूर, अमायरा सैफी और नित्या त्यागी ने रजत पदक जीता। वहीं, कांस्य पदक विजेताओं में जीविषा भटनागर, समायरा शर्मा, योहान भाटिया, गिरीक सचदेवा, सार्थक चंद और पार्थ नेगी शामिल रहे। इस मौके पर कोच श्रीचरण समेत प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई दी।