फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला कोच में यात्रा करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कोच में यात्रा करते दो लोग पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करते दो लोगों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। बाद में मुचलके पर सशर्त छोड़ दिया गया हैं। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर लोकल यात्री रेलगाड़ी इएमयू ट्रेन दिल्ली से अलीगढ़ जा रही थी। जब ट्रेन दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी पर पहुंची तो आरपीएफ ने महिला कोच में जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान दो लोग महिला कोच में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। कोतवाली में धारा 162 रेलवे एक्ट अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया। अभियुक्तों को मुचलके की मांग करने पर सशर्त छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें