फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदाणी को बचाने में जुटी केंद्र सरकार : सौरभ भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को केंद्र सरकार को घेरा। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के कोर्ट में चल रहे भ्रष्टाचार मामले में उद्योगपति गौतम अदाणी को बचा रही है। नवंबर 2024 में अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूएस सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन ने गौतम अदाणी व भतीजे सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 21 सितंबर 2024 को जारी समन में 21 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश था, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी भारत सरकार ने समन अदाणी को नहीं सौंपा। यह मामला सरकारी अधिकारियों को 2200 करोड़ रुपये रिश्वत देने की साजिश से जुड़ा है। जब आप नेताओं से भाजपा ईडी-सीबीआई के सामने पेश होने की मांग करती थी तो अदाणी को क्यों छिपाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें