माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गुजरात के अहमदाबाद में चल रही सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जमालपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी ने रेलवे की तरफ से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें 92 किलो भार वर्ग में जीत हासिल हुई है। जोंटी ने क्वार्टर फाइनल में सेना के पहलवान साहिल जागलान को 5 -0 से हराया। सेमीफाइनल में पंजाब के पहलवान गुरुदेश्वर को 10-0 से हराया और फाइनल में हरियाणा के पहलवान सचिन को 8-7 से पटखनी देकर जीत दर्ज की। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जोंटी हर प्रतियोगिता में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौैके पर रंजीत पहलवा, महा सिंह राव, जयप्रकाश पहलवान, सुरेश उपाध्याय, रणजीत पहलवान, पवन भाटी आदि मौैजूद रहे।