ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के पहलवान जोंटी भाटी गुजरात में होने वाली सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में दांव लगाते नजर आएंगे। प्रतियोगिता के लिए पहलवान का चयन पंजाब में आयोजित ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं। गुजरात के अहमदाबाद में 11 से 14 दिसंबर तक प्रतियोगिता होगी। जिसमें ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव निवासी जोंटी भाटी भी 92 किग्रा भार वर्ग में रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच रंजीत पहलवान, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक चतर सिंह, कोच रवि गुर्जर, योगी भाटी, वनीष प्रधान, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, बिजेंद्र भाटी, जयवीर नागर समेत अन्य ने जोंटी को चयन पर बधाई दी है।