ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दादरी में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर की ओर से आयोजित इस मेले में विभिन्न कंपनियां शामिल होंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। मेले में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ ही अन्य शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी विभिन्न कंपनियों में रिक्तियां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।