नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को जॉब फेयर आयोजित होगा। इसमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक सहित कई बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रिंसिपल अनीता मिश्रा ने बताया कि जॉब फेयर छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। छात्रों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। साथ ही योग्यता के आधार पर चयनित होने का मौका मिलेगा। ब्यूरो