नोएडा। सेक्टर-107 सलारपुर में एक घर का ताला तोड़कर गहने चोरी की घटना सामने आई है। शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवरिया के भठिया पांडे गांव की रहने वाली विनीता पांडे नोएडा सलारपुर गांव में किराये के मकान में परिवार संग रहती हैं। दी गई शिकायत में विनीता ने बताया है कि वह शनिवार को पास में रहने वाली एक महिला के घर किसी काम से गई थीं। करीब आधे घंटे बाद वापस आईं तो ताला टूटा हुआ था और कमरे में सामान फैला पड़ा था। अलमारी से सोने की दो अंगूठी, झुमके, दो जोड़ी पायल, बिछुवा आदि सामान गायब था। एसीपी-1 प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो