फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिया बैसोया का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर जिले की बेटी जिया बैसोया का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयन हुआ है। दिल्ली में आयोजित 28 अप्रैल को राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के अंतिम आठ में स्थान बनाने के आधार पर उनका चयन हुआ है। अब जिया खेलो इंडिया के बॉक्सिंग रिंग में अपने दमदार पंचों का प्रदर्शन करती हुई दिखाई देंगी। ग्रेटर नोएडा के सादोपुर की रहने वाली जिया खेलो इंडिया बॉक्सिंग स्पर्धा के 70 किलोग्राम भार वर्ग में खेलेंगी। ग्रेनो स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद बसोहिया के मार्गदर्शन में जिया अपनी बॉक्सिंग प्रतिभा को निखार रही हैं। इस सफलता पर उनके पिता विकास ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर जिया ने रोजाना पांच से छह घंटे रिंग में पसीना बहाया है। उनकी मेहनत और लगन रंग लाई है। अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें