फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिंदल पैंथर ने अरावली को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जिंदल पोलो एस्टेट में आयोजित जिंदल पैंथर शील्ड पोलो टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जिंदल पैंथर ने अरावली को 8-6.5 गोल से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। जिंदल पैंथर की ओर से सिमरन शेरगिल ने अहम गोल किए, जबकि टीम के संरक्षक नवीन जिंदल ने भी गोल कर जीत में योगदान दिया। गौरव सहगल और सिद्धांत शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अरावली की ओर से अंगद कलां, जेएम जूरी, नवीन सिंह और देवेंद्र सिंह ने चुनौती पेश की। जिंदल पैंथर का अगला लीग मुकाबला शुक्रवार को वल्कन पोलो से होगा। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें