ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (सीएमआई) ने स्वास्थ्य क्षेत्र में विकसित हो रही नई तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित किया हैं। जिम्स ने ट्रेड शो में हॉल नंबर पांच और हॉल नंबर आठ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हॉल नंबर आठ में सीएमआई के 10 स्टार्टअप्स की स्वास्थ्य तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सीएमआई का फोकस चिकित्सा क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को तकनीकी समाधानों में बदलने पर है।सीएमआई के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेड शो में भागीदारी से स्टार्टअप्स को उद्योग, निवेशकों, चिकित्सा संस्थानों और संभावित तकनीकी साझेदारों से सीधे जुड़ने का अवसर मिल रहा है।