ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स के एनेस्थीसिया विभाग को एनेस्थीसिया ऑन रीजनल एनाल्जेसिया (एओआरए) की ओर से फेलोशिप सेंटर का दर्जा मिला है। यह उपलब्धि एनेस्थीसिया शिक्षा, नैदानिक उत्कृष्टता और रोगी-केंद्रित देखभाल को आगे बढ़ाने में विभाग के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह फेलोशिप कार्यक्रम स्नातकोत्तर एनेस्थेसियोलाजिस्टों को क्षेत्रीय एनेस्थीसिया तकनीकों, शल्यक्रिया के बाद दर्द प्रबंधन और उन्नत गहन देखभाल पद्धतियों में ज्ञान और व्यावहारिक विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। एनेस्थीसिया विभाग के संकाय में डॉ. नाजिया नजीर, डॉ. समीक्षा खानूजा, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. गरिमा, डॉ. रुचि, डॉ. विनय, डॉ. संतोष शामिल हैं।