फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित एनटी श्रीनिवासन ने पुलिस से शिकायत की है कि 11 अप्रैल को वह बाहर गए हुए थे। अगले दिन लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा दिखा। अंदर घुसने पर सामान जहां-तहां पड़े थे। जांच में अलमारी में रखे 11 हजार रुपये, पांच ग्राम सोने का सिक्का, सोने की अंगूठी, सोने की बाली, चांदी के झूले, चांदी का सिक्का आदि गायब मिले। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस बदमाशों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें