फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसबीआई के लॉकर से लाखों की ज्वेलरी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई के लॉकर से लाखों की ज्वेलरी गायब
विज्ञापन

- एक वर्ष बाद लॉकर खोलने पहुंची थी महिला, चाबी से नहीं खुला लाॅकर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर-18 ब्रांच के लॉकर से लाखों की ज्वेलरी गायब हो गई। सोमवार को महिला ने बैंक लॉकर चेक किया तो खुला नहीं। लॉकर तोड़ने पर खाली मिला। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी निवासी पारुल खरे की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पारुल ने कहा कि सेक्टर-18 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में एक लॉकर लिया था। लॉकर में उन्होंने लाखों की ज्वेलरी रखी थी। करीब एक वर्ष बाद सोमवार को वह लॉकर चेक करने बैंक पहुंची। उनकी चाबी से लॉकर नहीं खुला। इसके बाद बैंक अधिकारी की मौजूदगी में लॉकर को तुड़वाया गया। तोड़ने पर लॉकर खाली मिला। उसमें रखी लाखों की ज्वेलरी गायब थी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस बैंक कर्मियों की मिलीभगत की जांच का रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें