यमुना सिटी (संवाद)।
रबूपुरा में आज से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होगा। जेवर प्रीमियर लीग में क्षेत्र की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे एसवीएन चार्जर्स और आरवी पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। साथ ही दूसरा मुकाबला शाम 6 बजे एमके इंडियंस और विक्रांता के बीच से खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल 21 अक्टूबर को खेला जाएगा। विजेता टीम को 2 लाख 51 हजार, उपविजेता को 1 लाख 21 हजार और तीसरे नंबर की टीम को 71 हजार से पुरस्कृत किया जाएगा।