फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेट्रो प्रतिनिधिमंडल ने किया एमिटी का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेट्रो) के चेयरमैन एवं सीईओ नोरिहिको इशिगुरो के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच शिक्षा, नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों की जानकारी ली। नोरिहिको इशिगुरो ने कहा कि भारत और जापान के बीच नवाचार, तकनीक और मानव संसाधन के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी है। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय में जापान हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। साथ ही जापानी भाषा और साकुरा प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को जापान की शिक्षा, शोध और नवाचार प्रणाली से जोड़ने का अवसर दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें