ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल में शनिवार को जेपी स्कूल्स स्पोर्ट्स ओलंपियाड का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के लगभग 10 जेपी समूह स्कूलों से आए 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। बास्केटबॉल, तैराकी, क्रिकेट, टेबल टेनिस और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं शुरु हुई। पहले दिन के खेलों का शुभारंभ मनोज गौड़,आनंद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जेपी स्कूल्स के इतिहास में पहली बार इस खेल का खेल कराने का उद्देश्य निष्पक्ष खेल, उत्कृष्टता की खोज तथा शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बनाएं रखना है। इस मौके पर सतपाल रावत, एसजे सिंह, डॉ. आरएस पंवार, प्राचार्य मीता भंडुला आदि मौजूद रही। ब्यूरो