ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला रोल बॉल चैंपियनशिप के अंडर-11 बालिका श्रेणी में ग्रेनो के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की टीम ने रजत जीता। स्कूल के स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आन्या गुप्ता, न्यारा गुप्ता, प्रान्वी गोयल, आस्था चौधरी, आयरा शर्मा ने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मीता भंडुला व कोच धर्मेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।