दिल्ली में आयोजित आइति नीति कार्यक्रम में जौनसारी गायक अज्जू तोमर का स्वागत करते एसोसिएशन के पद
जौनसार बावर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आइति नीति आयोजित किया, जिसमें क्षेत्र की लोक संस्कृति से आगंतुकों को रूबरू कराया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया। छात्र-छात्राओं की ओर से कार्यक्रम की थीम आपड़े रीति रिवाज के अनुसार जौनसार बावर समुदाय की कालातीत परंपराओं, रिवाजों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया। मशहूर लोक गायक अज्जू तोमर के गीतों पर दर्शक झूम उठे। इस दौरान एसोसिएशन के संस्थापक अखिलेश सिंह रावत, सचिव विक्रम सिंह पंवार, विजय पाल रावत, एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता नेगी, उपाध्यक्ष रितिका राणा, आदर्श शर्मा, आयुषी तोमर, आदित्य रावत आदि उपस्थित रहे।