फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेलर बनने पर जतिन कुमार को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। रीलखा गांव निवासी जितेंद्र उर्फ जतिन कुमार का असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेलर (दिल्ली तिहाड़ जेल) पद पर चयन होने पर रविवार को किसान एकता संघ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जतिन कुमार को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दीं। प्रधान ने कहा कि जतिन कुमार की सफलता से पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी और वे आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे। सम्मान समारोह में विक्रम नागर, पप्पे नागर, फैजान, समर त्यागी, सलेक भाटी, दीपक कौशिक, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें