ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एम-10 क्रिकेट अकादमी ने थर्ड कैप्टन जसवंत सिंह रावत ओपन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। आशीष नेहरा अकादमी की टीम 38.3 ओवर में 214 रन पर सिमट गई। दक्ष ने 73 रन बनाए। एम-10 की ओर से विनय, गौरव और आयुष ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एम-10 ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विनय ने 58 और जसकीरत ने 63 रन की पारी खेली। विनय कुमार को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।