फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जापान की फूजी सिल्वरटेक यीडा में करेगी 350 करोड़ रुपये का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जापान की फूजी सिल्वरटेक यीडा में करेगी 350 करोड़ रुपये का निवेश
विज्ञापन

- शत प्रतिशत एफडीआई के लिए 20 एकड़ जमीन मांगी
- डाटा सेंटर के लिए सिफी को दो दिन पहले ही आवंटित किया गया है भूखंड
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एफडीआई व फॉर्च्यून- 500 कंपनियों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई प्रोत्साहन नीति-2023 में यमुना प्राधिकरण ने सबसे पहले मारी बाजी है। जापान की कंपनी फूजी सिल्वरटेक कंकरीट प्राइवेट लिमिटेड यमुना सिटी में 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। शत प्रतिशत एफडीआई वाली इस कंपनी ने 20 एकड़ जमीन मांगी है। इसको लेकर लखनऊ में बैठक हो चुकी है। डाटा सेंटर के लिए सिफी कंपनी को अभी दो दिन पहले ही भूखंड आवंटित किया गया है। सिफी फॉर्च्यून- 500 कंपनियों में शामिल है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की वजह से यमुना क्षेत्र में निवेश करने के लिए बड़ी संख्या में कंपनियां आगे आ रही हैं। इस बीच नई प्रोत्साहन नीति- 2023 लागू होने के नौ दिन के अंदर ही यमुना प्राधिकरण ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्री-कास्ट (ढलाई किया हुआ तैयार माल) उत्पाद बनाने वाली जापान की कंपनी फूजी सिल्वरटेक कंकरीट प्राइवेट लिमिटेड यमुना सिटी में निवेश करना चाहती है।
विज्ञापन

फूजी को बुलेट ट्रेन बनाने के लिए कहा गया है। रैपिड रेल, मेट्रो, हाईवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट में इस कंपनी के प्री-कास्ट का उपयोग होता है। गुजरात में स्टैचू ऑफ यूनिटी में इसी कंपनी के प्री- कास्ट का उपयोग का किया गया है। प्री-कास्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए ही कंपनी यीडा सिटी में निवेश करना चाह रही है। कंपनी के अधिकारी शासन स्तर पर बैठक कर चुके हैं। आवंटन की प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद प्राधिकरण सेक्टर- 32 में भूखंड आवंटित करेगा। इस कंपनी के आने से एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

-
औद्योगिक प्रोत्साहन नीति-2023 लागू होने के नौ दिन के अंदर ही यीडा सिटी में एक फॉर्च्यून-500 व एक शत प्रतिशत एफडीआई कंपनी निवेश के लिए आ चुकी है। डाटा सेंटर के लिए सिफी कंपनी को जमीन भी आवंटित की जा चुकी है।- डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें