फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होम्स-121 में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-121 स्थित होम्स-121 सोसायटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोसायटी में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें छोटे बच्चों, बालिकाओं, महिलाओं और पुरुषों की कई टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर सोसायटी के लोगों में खासा उत्साह है। एओए अध्यक्ष सत्यम पांडेय ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन में सोसायटी के अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें