फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 3 से 5 सितंबर तक जन्माष्टमी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन में 3 से 5 सितंबर तक जन्माष्टमी महोत्सव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 3 से 5 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। सेक्टर जीटा-1 स्थित ए- 48 परिसर में होने वाले इस महोत्सव में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भगवान श्री राधा-कृष्ण का विशेष शृंगार और दर्शन, वैदिक मंत्रों के बीच श्रीकृष्ण अभिषेक, अखंड हरिनाम संकीर्तन और धार्मिक प्रवचन होंगे। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ महाआरती और हरिनाम संकीर्तन होगा। श्रद्धालुओं के लिए गीता एवं वैदिक साहित्य प्रदर्शनी, प्रसादम फूड कोर्ट और महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। दर्शन, पार्किंग, पेयजल और चिकित्सा सहायता की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें