पौनी। सीनियर सिटीजन फोरम की बैठक सोमवार को हुई। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में यज्ञशाला में शुरू होने वाले अति विष्णु महायज्ञ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा देने की मांग की गई। बताया कि हजारों की तादाद में यज्ञशाला में श्रद्धालु पहुंचेंगे और कस्बे में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष अजीत राम बड़गोतरा, उप अध्यक्ष जतिंदर बख्शी, रोमेश वर्मा, नसीब सिंह, मोती राम आदि मौजूद रहे।