अनंतनाग। जिले में मंगलवार देर रात आग की घटना में तीन रिहायशी मकान पूरी तरह जल गए। क्षेत्र में दहशत और अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते तीनों मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय निवासियों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आग इतनी भयानक थी कि कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।