नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जलवायु परिवर्तन की संवेदनशीलता, प्रवासन और विस्थापन विषय पर वैश्वविक नेटवर्क पहल पाठ्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विषयों के अलग-अलग संस्थानों के शोधार्थी और संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया। पाठ्यक्रम में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं ने 21 वीं सदी की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक जलवायु-जनित विस्थापन और गतिशीलता पर चर्चा की। जामिया के विज्ञान संकाय के भूगोल विभाग ने कोलंबिया विश्वविद्यालय के सहयोग से यह पाठ्यक्रम आयोजित किया। जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने वैश्वविक चुनौतियों पर शोध और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता जाहिर की। संवाद