-फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की कई मुख्य सड़कों पर मंगलवार को कई घंटे तक जाम लगा रहा। इससे बचने के लिए लोगों ने सर्विस लेन का रुख किया तो वहां भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात ये रहे कि मॉडल टाउन से सेक्टर 76 पहुंचने में लोगों को आधा घंटे तक लग गया। ऐसे ही महामाया, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-18 और सेक्टर-52 समेत कई जगहों पर जाम लगा रहा।