ग्रेटर नोएड। ग्रेनो वेस्ट में शनिवार शाम को किसान चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास के कारण हुए ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम गोल चक्कर पर रात आठ बजे के आसपास लगा। शाम के वक्त ऑफिस और मार्केट से घर लौट रहे लोगों को तक जाम में फंसे रहना पड़ा। आधा किलोमीटर का सफर तय करने में ही 15 मिनट से ज्यादा समय लग गया। स्थिति यह रही कि सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। गर्मी और धूल के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों का कहना है कि अंडरपास का काम लंबे समय से जारी है,।मगर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाए गए वैकल्पिक मार्ग भी अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस से अपील की है कि ट्रैफिक ड्यूटी लगाकर व्यवस्था बहाल की जाए, जिससे रोजाना के जाम से राहत मिल सके। ब्यूरो