भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए जल सेवा अभियान
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-29 स्थित अरुण विहार में अरुण विहार एकता ग्रुप की ओर से रविवार को जल सेवा अभियान का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस कार्यक्रम में राहगीरों और स्थानीय लोगों को जलजीरा तथा ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए। आरडब्ल्यूए की जनसंपर्क अधिकारी अनीता अरोड़ा, अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे और सेवा कार्य में सहयोग दिया।