यमुना सिटी। मध्यप्रदेश में जैन साधुओं के साथ हुए हादसे के विरोध में जैन समाज के लोगों ने सोमवार को पैदल मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। शशि जैन ने पूरे देश में पद विहार करने वाले साधुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसडीएम दुर्गेश सिंह ने मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बता दें कि बीती 13 मई को मध्यप्रदेश के रीवा में पद विहार कर रहे साधुओं पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। इसी के विरोध में साधुओं ने पैदल मार्च निकाला। ब्यूरो