नूर की गेंदबाजी से जीती जेल रॉयल्स
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। लुक्सर स्थित जिला कारागार में चल रही जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल) के 11वें दिन तीन क्रिकेट मैच खेले गए। लीग में जेल रॉयल्स के गेंदबाज ने पांच रन देकर हैट्रिक लेते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। लीग का पहला मुकाबला जेल डेयरडेविल्स और जेल सनसाइर्जर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेल डेयडेविल्स ने 12 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 79 रन बनाए। गुलजार ने 26 रन की पारी खेली। जवाब में जेल सनसाइर्जर ने 3 विकेट गंवाकर 80 बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला जेल इंडियंस और जेल रॉयल्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेल इंडियंस 54 रन पर ही ढेर हो गई। जेल रॉयल्स के गेंदबाज नूर ने 5 रन देकर हैट्रिक के साथ 4 विकेट झटके। जवाब में जेल रॉयल्स ने 6 ओवर में 55 रन बनाकर जीत दर्ज की। वहीं, तीसरा मुकाबला जेल फाइटर और जेल किंग्स के बीच खेला गया। जेल फाइटर ने 204 रन बनाए। जवाब में जेल किंग्स 77 रन पर ढेर हो गई। प्रतियोगिता में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, कारापाल राजीव कुमार सिंह, कारापाल संजय कुमार शाही, उपकारापाल शिशिरकांत कुशवाहा, उपकारापाल मनोरमा सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।