फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेल कर्मचारियों पर दो लाख की मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल कर्मचारियों पर दो लाख की मांगने का आरोप
विज्ञापन


- कैदी के परिजन ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी से की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कॉल सेंटर में पकड़े गए एक आरोपी के परिजन ने आरोप लगाया है कि जिला जेल के कर्मचारियों मारपीट कर उनके भाई से दो लाख रुपये मांग रहे हैं। जेल में बंद युवक और उसके परिजन की फोन पर हुई बातचीत भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही मोबाइल फोन के एक स्क्रीन शॉट को वायरल करते हुए संबंधित नंबर को जेल का बताया जा रहा है। इस संबंध में कैदी के परिजन ने मुख्यमंत्री, जिला जज व जिलाधिकारी से शिकायत की है।
दिल्ली के अशोक नगर निवासी भूमिका ने मुख्यमंत्री, जिला जल व जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनके भाई तुषार समेत कई लोगों को आईटी और धोखधड़ी समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। भाई को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार लुकसर में भेजा गया है। पीड़िता का आरोप है कि उनके भाई तुषार के साथ मारपीट करके जेल के कुछ कर्मचारी उससे दो लाख मांग रहे हैं। रुपये न देने पर और मारपीट की धमकी दे रहे हैं। उनके भाई से उन पर फोन कराकर रुपये भेजने को कहलवाया जा रहा है। अधिवक्ता अतीत बघेल ने कहा कि जेल में इस तरह की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। तुषार के परिजन को डर है कि जेल में उसके साथ कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एक युवक और युवती की ऑडियो वायरल हो रही है। वह मेरे पास भी आई है। इसमें जेल में पैसे मांगने का कोई जिक्र नहीं है। इसकी शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है। साजिश के तहत यह किया जा रहा है।
अरुण प्रताप सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें